रिटायर्ड DSP के बेटे ने सिर में मारी गोली, शराब की आदत से घर में होता था झगड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

रिटायर्ड DSP के बेटे ने सिर में मारी गोली, शराब की आदत से घर में होता था झगड़ा

पटनाः रिटायर्ड डीएसपी अरूण कुमार चौधरी के एकलौते बेटे ने सिर में गोली मारकर अपनी जान दे दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगर बगीचा स्थित कौशल्या स्टेट अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात डीएसपी के बेटे नीरज कुमार ने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस को नीरज के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

थाने पर लाठी डंडे के साथ भीड़ ने किया हमला, शराब कारोबारी को छुड़ाने गये लोगों ने पुलिस को पीटा, जवाब में हुई फायरिंग
शुरूआती जांच में इसे घरेलू विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि नीरज कुमार को शराब पीने की आदत थी और अक्सर पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आत्महत्या को लेकर परिजनों की ओर से कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड में ATS की छापेमारी, पति-पत्नी सहित पांच हिरासम में लिये गए
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सुसाइड नोट में कई अहम बातें लिखा है जिनका पुलिस अध्ययन कर रही है। हालांकि, सुसाइड नोट को सार्वजनिक अभी तक नहीं किया गया है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस बातचीत कर रही है। फिलहाल डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।अपार्टमेंट के लोगों से जानकारी मिल रही है कि पत्नी से विवाद को लेकर नीरज कुमार तनाव में रहता था।

See also  Tej Pratap Yadav ने शिवलिंग से लिपटकर किया जलाभिषेक, वीडियो वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now