थाने पर लाठी डंडे के साथ भीड़ ने किया हमला, शराब कारोबारी को छुड़ाने गये लोगों ने पुलिस को पीटा, जवाब में हुई फायरिंग

थाने पर लाठी डंडे के साथ भीड़ ने किया हमला, शराब कारोबारी को छुड़ाने गये लोगों ने पुलिस को पीटा, जवाब में हुई फायरिंग

कटिहारः डंडखोरा में शनिवार को भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। रायपुर गांव के एक शराब कारोबारी को छुड़ाने गई 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ थाने में घुस गई। लाठी-डंडे से लैस भीड़ ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। इस हमले में थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस को आत्मरक्षा में छह राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड में ATS की छापेमारी, पति-पत्नी सहित पांच हिरासम में लिये गए
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डंडखोरा थाने की पुलिस ने रायपुर गांव से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बेवजह का परेशान कर रही है। शराब कारोबारी को लॉकअप से निकालने की मंशा से बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक थाना परिसर में उपद्रव हुआ। लोगों ने बैरक में घुसकर पुलिसकर्मियों के सामान में भी तोड़फोड़ की।पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन भी डंडखोरा थाना पहुंचकर कैंप कर रहे है। स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now