झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कमी आ सकती है। 26 अप्रैल को उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव दिखेगा। बादल छाये रह सकते हैं, जबकि, 27 अप्रैल को दोपहर बाद ओलावृष्टि के साथ तेज हवा, बारिश व वज्रपात होने का अनुमान है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के 15 जिलों के DEO के वेतन पर लगी रोक, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओं नोटिस
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व से छत्तीसगढ़ होते हुए कर्नाटक की तरफ जा रहा है। रांची को छोड़कर अन्य जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो गई है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.8, जमशेदपुर का 42.6, मेदिनीनगर का 43.0, बोकारो का 40.5, चाईबासा का 42.4, चतरा का 39.0, देवघर का 40.0 और गढ़वा का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि खूंटी में सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान हैं और जिला प्रशासन ने अभी तक स्कूलों के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

See also  पाकिस्तान की ओर से किये गये हमले में अबतक बिहार के 3 जवान शहीद, इम्तियाज-रामबाबू के बाद अब सिंकदर ने दी शहादत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now