‘तू बाहर मिल, देखता हूं ज़िंदा घर कैसे जाती है’ वकील ने कोर्ट में महिला जज को दी धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

'तू बाहर मिल, देखता हूं ज़िंदा घर कैसे जाती है' वकील ने कोर्ट में महिला जज को दी धमकी

डेस्कः दिल्ली की द्वारिका कोर्ट में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि के बाद महिला जज को धमकी और गालियां दी गई। आरोपी ने अपने पक्ष में फैसला नहीं सुनाने को लेकर जज की ओर कोई चीज फेंकने की भी कोशिश की।

पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ईस्टर के दिन दुनिया को कहा अलविदा

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, मामला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट) शिवांगी मंगला की अदालत का है, जिन्होंने आरोपी को धारा 138 (चेक बाउंस) के तहत दोषी करार दिया।इसके बाद आरोपी ने बेल बॉन्ड भरने के लिए अगले दिन की तारीख दी गई थी। लेकिन जैसे ही फैसला सुनाया गया, आरोपी और उसका वकील दोनों उग्र हो गए।

निशिकांत दुबे पर केस कीजिये, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं, CJI के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अवमानना याचिका पर बोली सुप्रीम कोर्ट

अपने खिलाफ फैसले बाद आरोपी और वकील आपे से बाहर हो गये और जज को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने इस दौरान महिला जज से कहा ”तू है क्या चीज… तू बाहर मिल, देखता हूं जिंदा कैसे घर जाती है.” इतना ही नहीं, उसने कोर्ट में किसी वस्तु को जज की ओर फेंकने की कोशिश भी की।

See also  झारखंड विधानसभा Live: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, प्रदीप यादव ने की भारत रत्न देने की मांग, जयराम महतो ने की पारसनाथ पर मूर्ति लगाने की मांग

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली विवेक समेत 8 लोगों की मौत

जज शिवांगी मंगला ने अपने आदेश में लिखा कि दोषी और उसके वकील ने मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। उनसे कहा गया कि वे अपने पद से इस्तीफा दें। इसके अलावा, दोनों ने मिलकर धमकी दी कि अगर उन्होंने दोषी को बरी नहीं किया, तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और जबरन इस्तीफा दिलवाया जाएगा।

लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, 2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती

कोर्ट ने आरोपी के वकील अतुल कुमार को भी नहीं बख्शा. जज ने वकील के खिलाफ भी अदालत की अवमानना (क्रिमिनल कंटेम्प्ट) की कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि उनके दुर्व्यवहार पर हाईकोर्ट में कार्रवाई क्यों न की जाए।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव

See also  26 सितंबर 1995 गजलीटांड खान हादसा- 29 साल बाद उस काली रात को याद कर आज भी कांप जाता है धनबाद

जज शिवांगी मंगलाने यह भी कहा कि वह आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगी. जज ने अपने आदेश में लिखा, “मैं न्याय के पक्ष में खड़ी हूं और ऐसे किसी भी दबाव में नहीं आऊंगी. उचित कार्रवाई की जाएगी.”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now