करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव

जमशेदपुरः करणी से ना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मानगो आस्था स्पेस टाउन के रहने वाले विनय सिंह रविवार को दिन में अपने किसी दोस्त से जमीन देखने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की।

महिला की हो चुकी थी मौत, वॉर्ड बॉय ने कर लिए कानों की बाली चोरी; Video Viral
रविववार रात करीब 10 बजे जानकारी मिली कि एनएच-33 से 200 मीटर अंदर गौड़गोड़ा गांव के जंगल में लावारिस स्थिति में उनका शव मिला है। विनय सिंह के सिर पर गोली व शरीर पर भी कई जख्म के निशान दिख रहे है। इसके अलावा उनके हाथ में पिस्टतौल भी थी। परिवार के लोगों ने वहां पहुंचकर विनय सिंह के शव की पहचान की और कहा कि उनकी हत्या की गई है। अपराध और पिस्टल से उनका कोई वास्ता नहीं रहा है। किसी साजिश के तहत उनके हाथ में पिस्तौल थमा दिया गया है।

See also  NEET UG Result 2024: NTA ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन अपलोड किया रिजल्ट

IMG 20250421 WA0008

स्पेन यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन ने किया ‘म्यूजियम डी गावा’ का दौरा, झारखंड में नॉलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की संभावना पर दिया जोर

बालीगुमा क्षेत्र में विनय सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया। मृतक का शव खेत में पिस्तौल और शराब की बोतलों के साथ मिला, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।विनय सिंह की हत्या की खबर फैलते ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई। कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और उन्होंने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

IMG 20250421 WA0006

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल, स्कूटी और उनका मोबाइल भी बरामद किया है। इस मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में नामजद गणेश सिंह के साथ विनय सिंह की नजदीकी थी। इस घटना में अपराधकर्मी माशूक मनीष पर पुलिस संदेह व्यक्त कर रही है, जिसने 24 घंटे पहले उलीडीह के टकलू ननकू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उलीडीह थाना के पास जमशेदपुर टाइल्स नाम का प्रतिष्ठान संचालित करने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह को भी कुछ माह पहले धमकी मिली थी।

See also  बिहार पुलिस और वन विभाग की मनमानीः बिना जानकारी कोडरमा में घुसकर लोगों की कर दी पिटाई, नाराज लोग सड़क पर उतरें

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now