लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, 2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, 2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती

पटनाः आरजेडी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। करीब 19 दिनों के बाद लालू यादव अस्पताल से बाहर आये है। दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद वो सीधे अपनी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास गये।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD के 8 नये राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्ति किये गए, लालू यादव के निर्देश पर जारी हुई सूची
दो अप्रैल को अचानक लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी इसके बाद उन्हे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारस अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों की सलाह पर उन्हे दिल्ली एम्स भेजा गया। बताया जा रहा है कि लालू यादव फिलहाल स्वस्थ्य है लेकिन फिर भी वो अभी कुछ दिन दिल्ली में ही रहेंगे। दिल्ली में कुछ दिन आराम करने के बाद वो पटना लौटेंगे।

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन पटना पहुंची, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 5 घंटे में जयनगर से पटना दूरी होगी तय
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक दिन पहले एम्स जाकर लालू यादव के स्वास्थ्य का हाल जाना था। जगदानंद सिंह भी खुद अपना इलाज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में करा रहे है। समय समय पर वो दिल्ली अपने स्वास्थ्य जांच के लिए जाते रहते है। लालू यादव के एम्स में एडमिट रहने के दौरान कई नेताओं ने वहां जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एम्स जाकर लालू यादव से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था।

See also  उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now