नाबालिग छात्र को फंसाया, फिर स्कूल में ही बनाए से’क्स संबंध; टीचर हुई गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

teacher_hernandez_kara

डेस्कः एक शिक्षिका ने नाबालिग छात्र के साथ से’क्स किया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद टेक्सास के रिवरबैंक हाई स्कूल की पूर्व शिक्षिका कराह हर्नांडेज को एक नाबालिग छात्र के साथ अनुचित यौन संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 2022 की है, जब हर्नांडे ने कथित तौर पर 17 वर्षीय पुरुष छात्र के साथ से’क्स संबंध स्थापित किए थे। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद 14 फरवरी को उनके घर से गिरफ्तार किया।

वह पहले रोनाल्ड थॉर्नटन मिडिल स्कूल में पढ़ाती थीं और सितंबर 2024 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जब एक पूर्व छात्र ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फोर्ट बेंड इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट (ISD) के अनुसार, कराह हर्नांडेज पर दो आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। छात्र और शिक्षक के बीच अनुचित संबंध तथा एक बच्चे के साथ यौन गतिविधि से संबंधित अश्लीलता। हर्नांडेज पर आरोप है कि उन्होंने 1 अप्रैल 2022 के आसपास एक छात्र के साथ जानबूझकर यौन संबंध बनाए, जब वह ह्यूस्टन क्षेत्र के स्कूल में पढ़ा रही थीं।

See also  झारखंड में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़ा आयोग ने सौंपी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट

एक आदिवासी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पर बीजेपी को तकलीफ- विनोद पांडेय, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत की यात्रा को बताया पर्यटन

हर आरोप के लिए उनकी जमानत राशि 25,000 अमेरिकी डॉलर तय की गई है। उनकी अगली पेशी 28 अप्रैल को निर्धारित है। फोर्ट बेंड ISD ने माता-पिता को एक पत्र जारी कर बताया, “जैसे ही हमें इन आरोपों की जानकारी मिली, तुरंत जांच शुरू की गई और संबंधित कर्मचारी को स्कूल परिसर से हटाकर प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया। उस स्टाफ सदस्य की FBISD में अब कोई वापसी नहीं होगी।”

स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने यह भी बताया, “जांच के दौरान शिक्षक ने बर्खास्तगी से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।” हालांकि सोशल मीडिया पर किए गए एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, हर्नांडेज ऑर्केस्ट्रा की शिक्षिका थीं, लेकिन मीडिया में इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Watch Video: पाकिस्तान के आसमान से इतने बड़े ओले गिरे कि लोग करने लगे खुदा को याद

See also  झारखंड हाई कोर्ट ने बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को दी राहत, हटाए गए आदेश को किया रद्द

इसी महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया के एक हाई स्कूल में पढ़ाने वाली स्पैनिश शिक्षिका डुल्से फ्लोरेस को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। फ्लोरेस, जो 2016 से रिवरबैंक हाई स्कूल में पढ़ा रही थीं, पर आरोप है कि उन्होंने एक 17 वर्षीय छात्र के साथ यौन संबंध बनाए। उन्हें स्टैनिसलॉस काउंटी जेल में गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें 20,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर रखा गया है।

इन मामलों ने अमेरिका में स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और शिक्षक-छात्र संबंधों की सीमाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन अब इस तरह के मामलों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं।

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सुरक्षा बल के जवान हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now