- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

महिला ने विवाद के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया, पिता का आरोप- कई लड़कों पर हो चुका हैं ऐसा हमला

महिला ने विवाद के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया, पिता का आरोप कई लड़कों पर हो चुका हैं ऐसा हमला

डेस्कः यूपी के महाराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव में हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने अजीबोगरीब हरकत करते हुए 14 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। अचानक हुए इस हमले के बाद बच्चा दर्द से चिल्लाने लगा, परिजन फौरन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को देखा तो वो भी परेशान हो गये। डॉक्टर ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट की स्थिति देखी तो पिता को बताया कि अच्छी बात ये है कि बच्चे के पैंट का कपड़ा मौटा था इसलिए अंदरूनी चोट ज्यादा नहीं लगी है, नहीं तो बहुत गंभीर स्थिति हो सकती थी।

चित्रा त्रिपाठी का पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग के दौरान हुआ जबदस्त विरोध, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि गांव की महिला ने किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, झगड़ा बढ़ने के बाद महिला ने अचानक गुस्से में आकर अपने दांत से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को पकड़ लिया। बच्चा दर्द ने छटपटाने लगा, रोने और चिल्लाने लगा। आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गये और बड़ी मशक्त के बाद महिला के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया गया और उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन ने जीत का बनाया रिकार्ड, बाबूलाल सोरेन के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

शादी के दौरान बारातियों ने लड़कियों पर किया कमेंट, रिबन काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, 20 लोग घायल
इस घटना के बाद पिता एसपी सीमेंद्र मीना के पास शिकायत लेकर पहुंचे और पूरी आपबीती बताई। पिता ने एसपी को बताया कि वो महिला गांव में कई लड़कों के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर चुकी है लेकिन मामला दबा दिया गया, पुलिस ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया है। इस बार मामला एसपी के पास पहुंचाद तो पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। SP सोमेंद्र मीना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, महिला द्वारा  प्राइवेट पार्ट दांत से काटने की शिकायत मिली है। उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now