Jharkhand Weather: झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2025

रांची समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। रात में ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो 14, 15 और 16 अप्रैल तक राज्य के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 14 अप्रैल को जहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने, बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।

रेलवे में निकली बंपर बहाली, 10 हजार से ज्यादा लोको पायलट होंगे बहाल

इसके साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो में भी 14 अप्रैल को जहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहेगी तो दूसरी ओर वर्षापात के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना है, इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

See also  Weather: झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी- बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार इन जिलों में 17 अप्रैल तक मौसम में उलटफेर होने की संभावना है और बिजली गिरने व तेज हवा बहने को ले अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि इन जिलों के लोगों को मौसम में परिवर्तन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर मेघगर्जन के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

झारखंड के सरकारी स्कूलों के 12 हजार शिक्षकों का घटेगा वेतन, वित्त विभाग ने कहा- वसूलेंगे अधिक सैलरी

रुक-रुककर हो रही वर्षा ने ठंड बढ़ा दी है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें भी प्रभावित हुईं हैं। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षापात 26 मिमी गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

See also  झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात भी होगा, 23 तक खराब रहेगा मौसम; अलर्ट जारी

ड्रीम-11 पर टीम बनाना पड़ सकता है भारी, मुजफ्फरपुर से सामने आया चौंकाने वाला मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now