मेरे पति का एनकाउंटर करने आये थे इतनी फोर्स लेकर, बोलीं RJD विधायक रीतलाल यादव की पत्नी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2025

मेरे पति का एनकाउंटर करने आये थे इतनी फोर्स लेकर, बोलीं RJD विधायक रीतलाल यादव की पत्नी

पटनाः शुक्रवार को दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के घर पर छापेमारी की गई थी। करीब 1000 फोर्स के साथ रीतलाल के छह ठिकानों पर रेड मारा गया था। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान साढ़े दस लाख कैश, लाखों रुपये के ब्लैंक चेक और जमीन के कागजात बरामद किये थे। इस मामले पर विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाये।

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट, दो जवान हुए ,एक शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी ने कहा कि मेरे पति की हत्या कराने के लिए ये लोग छह महीने से लगे हुए थे। इनको पता था कि मेरे पति घर में है इसलिए पूरी तैयारी के साथ आये थे। पुलिस की यह योजना थी कि विधायक को मारकर उनके हाथ में बंदूक थमा कर एनकाउंटर का रूप दिया जाए। 6 महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव है। ये लोग चाहते हैं कि किसी तरह रीतलाल यादव को खत्म कर दिया जाए।

See also  बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मोहल्ले में पुलिस ने मारी रेड तो मच गया हाए-तौबा

रिंकू कुमारी ने आगे कहा कि जिनती फोर्स आतंकवादी और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में जाती है, उतनी फोर्स के साथ तरह हमारे घर पर छापा मारा गया। इतनी फोर्स विधायक जी के घर आने की क्या जरूरत थी। यहां बॉर्डर की लड़ाई तो हो नहीं रही थी, जो इतनी पुलिस फोर्स घर पर आई। उन्होने आरोप लगाया कि जांच के दौरान बेटी की शादी के गिफ्ट को फाड़ कर सारा पैसा निकाल लिया गया। 3 लाख 30 हजार रुपये लिफाफे से निकाले गए।

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल

रीतलाल यादव के छह ठिकानों पर शुक्रवार को बिल्डर से रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद पटना पुलिस, एसटीएफ और एटीसीएस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस के पांच सौ जवान रीतलाल यादव के कोथवा गांव स्थित घर मां सुमित्रा सदन, पुराना घर व विधायक के कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया। उनके एक नजदीकी व्यक्ति के आवास व रूपसपुर थाना क्षेत्र के अभियंता नगर में महाजन मेंशन अपार्टमेंट में भी छापेमारी की गई। एसटीएफ और एटीएस के स्पेशल कमांडो ने विधायक के घर की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली। चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। पुलिस विधायक का पता लगा रही थी लेकिन वे घर में नहीं मिले।

See also  मेरे छोटे नादान भाई.., महुआ में तेजस्वी के चुनाव प्रचार के बाद क्या बोले तेजप्रताप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now