किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मोहल्ले में पुलिस ने मारी रेड तो मच गया हाए-तौबा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2025

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मोहल्ले में पुलिस ने मारी रेड तो मच गया हाए-तौबा

मधेपुराः सेक्स रैकेट को लेकर जिले में दो जगहों पर छापेमारी हुई। उदाकिशुनगंज के एनएच-106 कॉलेज चौक और पटेल चौक के बीच एक किराये के मकान संदेहास्पद स्थिति की जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो सेक्स रैकेट का पता चला। सेक्स रैकेट का खुलासा होने पर मोहल्ले के लोग सकते में है।

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल
जयप्रकाश साह के मकान में तीन-चार युवक एक युवती और महिला को लेकर पहुंचे। उन लोगों को घर के अंदर जाते देख आस-पास रहने वाले लोगों को भी कुछ संदेह हुआ और वो भी घर के अंदर चले गये। स्थानीय लोग जब घर में घुसे तो कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। वहीं महिला को भी एक युवक को कमरे में ले जाते देख सब हैरान हो गये। इसके बाद लोगों ने थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवती, एक महिला और दो युवक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। इसके बाद पुलिस उन सभी को लेकर थाना आ गई।

See also  बिहार में बेटे की मौत के 16 दिन बाद पिता ने बहू से रचाई शादी, आपसी सहमति से दोनों ने एक दूसरे को अपनाया

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
घर के मालिक जयप्रकाश साह ने बताया कि उन्होने अपना मकान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल वार्ड छह के रहने वाले कमलकांत झा के बेटे सावन झा को किराये पर दिया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवती समेत चारों लोगों से पूछताछ के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

OYO होटल में 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रूका था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ बड़ा कांड

वहीं दूसरी ओर सिंहेश्वर के मुख्य बाजार वार्ड एक में बस स्टैंड के समीप एक गैस चूल्हा और बर्तन सेंटर में शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान के साथ दुकान संचालिका के साथ बच्चों को भी हिरासत में लिया है। छापेमारी में आधा दर्जन युवतियां और महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। सिंहेश्वर थाना में गिरफ्तार युवतियां और महिलाओं से पुलिस पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जगह पर लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर सिंहेश्वर, मधेपुरा और महिला थाना की पुलिस ने सदर इंस्पेक्टर राम लखन पंडित के नेतृत्व में छापेमारी की। इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने छापमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है।

See also  पटना में हर्निया का नाम लेकर 6 महिलाओं की बच्चेदानी निकाल ली,आयुष्मान भारत योजना के पैसे हड़पने के लिए ‘एवर्स अस्पताल’ का बड़ा खेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now