धनबाद DC के नाम से बनाया फर्जी Whatsapp अकाउंट,उपायुक्त ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2026

रांचीः उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी साइबर अपराधी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट (+84 946654020) बनाया है। इसके जरिये साइबर अपराधी प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास कर रहा है। ठग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

Untitled design 1 9

कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली, मांगी गई 10 करोड़ की फिरौती
उपायुक्त ने आमलोगों को सतर्क रहने और ऐसे ठग के किसी भी झांसे में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनाधिकृत फोन नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन, लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर संबंधित सोशल मीडिया में रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें।

See also  बिहार राजभवन के प्रधान सचिव चोंग्थू की मुश्किलें बढ़ीं, DM रहते बिना वेरिफिकेशन बांटे थे आपराधिक छवि के लोगों को हथियार, अब चलेगा ट्रायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now