चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट,एक शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2025

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट, दो जवान हुए ,एक शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पश्चिमी सिंहभूमः चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये है। घायल जवानों को रांची एयरलिफ्ट किया गया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मिली जानकारी के अनुसार, एक जवान सुनील धान शहीद हो गये है।ब्लास्ट के बाद नक्सलियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है, जिसका सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है। इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों के द्वारा अभी भी अभियान जारी है।

1200 675 23948542 thumbnail 16x9 jdhd aspera

 

 


एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार का तबादला, गैंगस्टर अमन साहू को किया था ढेर
जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान ही नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा पहले से जमीन के नीचे लगा कर रखे गए आईईडी में ब्लास्ट किया गया। ब्लास्ट में 203 कोबरा बटालियन के आरओ विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील  गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। लेकिन इलाज के क्रम में घायल सुनील धान ने दम तोड़ दिया।

See also  बिहार के जीजा का यूपी में खूनी खेल! कमरा बंद कर साली को मारी गोली, फिर खुद का भेजा उड़ाया, 9 महीने पहले हुई थी शादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now