रांची के पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा पर हुए हमने के खिलाफ प्रदर्शन, आदिवासी समाज के लोगों ने बाजार कराया बंद, आगजनी कर सड़क को किया जाम

रांची के पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा पर हुए हमने के खिलाफ प्रदर्शन, आदिवासी समाज के लोगों ने बाजार कराया बंद, आगजनी कर सड़क को किया जाम

रांचीः एक अप्रैल को पिठोरिया के हेठबालू गांव में सरहुल पूजा को लेकर निकले शोभा यात्रा पर हुए हमले के खिलाफ लोगों को गुस्सा फुट पड़ा है। केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले आदिवासी समाज के लोगों ने पिठोरिया में बाजार को बंद कराया और आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया।

1200 675 23879520 thumbnail 16x9 sarhul

पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा पर हुए हमले को लेकर थाने में FIR हुआ दर्ज,आदिवासी संगठन ने की है कार्रवाई की मांग
पारंपरिक हथियार से लैस होकर ग्रामीण सड़क पर उतरे और हमलावारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरहुल शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए हमले में पाहन के साथ कई और लोग घायल हो गये थे। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। बुधवार को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था।

jh ran 01 hungama avb 7200748 03042025103039 0304f 1743656439 82

रांची के रातु इलाके में पहुंचा जंगली हाथी, लोगों में दहशत, वन विभाग भगाने का कर रहा है प्रयास
सड़क पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जबतक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। दरअसल, सरहुल की शोभा यात्रा के दौरान गांव में ही लगाया गया झालर शोभा यात्रा के झंडे से टूट गया था। झालर को एक दिन पूर्व सम्पन्न हुए त्योहार को लेकर दूसरे गुट ने लगाया था. झालर के टूटने से नाराज गुट ने सरहुल का जुलूस निकालने वाले लोगों पर हमला कर दिया।इस दौरान जमकर मारपीट हुई. गांव के ही कुछ प्रबुद्ध लोग आगे आए और मामले को संभाला और मारपीट कर रहीं महिलाओं और पुरुषों को अलग किया। मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें एक पक्ष के द्वारा मारपीट किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now