गिरिडीह में ट्रिपल मर्डर, पति ने की पत्नी और बेटा-बेटी की हत्या,पुलिस जांच में जुटी

रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

गिरिडीहः जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। दो अलग-अलग जगहों से तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की नजर शव पर गई उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सरना स्थल सिरमटोली में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक, राज्य सरकार ने DGP को दिया ओदश
बरदौनी गांव की रहने वाली 29 वर्षीय रेणुवा टुडू, 6 साल के सतीश हेम्ब्रम और 9 साल की सरिता हेम्ब्रम की हत्या हुई है। रेणुवा और सतीश का शव पनियाय गांव में पेड़ से लटका मिला जबकि सरिता का शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मंगलवार को पुलिस को लगी उसके बाद खोरी महुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

1200 675 23867502 thumbnail 16x9 giridih

- Advertisement -
LD-advertisement

दोस्त की मां के साथ 5 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, आंटी के पति और दामाद ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ प्यार का खौफनाक अंत
पुलिस ने इस मामले में रेणुवा टुडू के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस खोजी कुत्ता और फॉरेंसिंक टीम के साथ जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था इसी को लेकर सोमवार रात को झगड़ा हुआ और पति ने हत्या कर दी। बेटी सरिता के आंख में गंभीर चोट भी लगी है। ग्रामीणों को आशंका है कि पति ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है। मामले को लेकर खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। हर एक बिंदु पर जांच हो रही है।मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक की टीम ने भी सबूत इकट्ठा किया है।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now