लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में पुरानी कमेटी को फिर मिली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2026

लोहरदगा: लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (AGM) आयोजित की गई। बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने, स्थानीय टूर्नामेंटों को बेहतर स्तर पर आयोजित करने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में पिछले वर्ष की वार्षिक कार्यवाही को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद सत्र 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। अगले वर्ष के लिए के. पांडेया एंड कंपनी को ऑडिट के लिए चुना गया।

पुरानी कमेटी को फिर मिली जिम्मेदारी

आमसभा में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को ही एसोसिएशन के संचालन की जिम्मेदारी दोबारा दी गई। अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू और सचिव आलोक कुमार राय के नेतृत्व में एसोसिएशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

See also  लोहरदगा में मजदूरों के अधिकारों की हुंकार, इंटक के महाधिवेशन में धीरज साहू की अगुवाई में मंत्री-विधायकों का लगा जमावड़ा

एसोसिएशन द्वारा नियुक्त इलेक्शन ऑफिसर अनूप कुमार राय को सभी सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपा गया, जिसके आधार पर उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष: धीरज प्रसाद साहू
  • कार्यकारी अध्यक्ष: भास्कर दास गुप्ता
  • उपाध्यक्ष: विशाल महेंद्रु, रथीन्द्र नाथ राय, किशोर कुमार वर्मा
  • सचिव: आलोक कुमार राय
  • सह सचिव: प्रवीण कुमार प्रसाद
  • उपसचिव: दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सतीश वर्मा
  • कोषाध्यक्ष: नियाज मलिक
  • एग्जीक्यूटिव मेंबर: मुकेश दुबे, प्रमोद वर्मा, रमेश साहू

अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आगे चलकर कमेटी का और विस्तार किया जाएगा।

घरेलू क्रिकेट और टूर्नामेंट को बेहतर बनाने पर जोर

अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा में क्रिकेट को और मजबूत करने के लिए घरेलू क्रिकेट और टूर्नामेंटों का आयोजन बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने और जिले की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष कुमार ने घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं को दो दिवसीय प्रारूप में आयोजित करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिल सकेगा।

See also  धीरज साहू ने किया लोहरदगा सीट पर जीत का दावा, हेमंत सरकार की वापसी की दी गारंटी

क्रिकेटर एवं कोच अमित कुमार ने जिले में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए स्थायी क्रिकेट मैदान की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का अपना मैदान होने से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को मजबूती मिलेगी।

लोकल प्रीमियर लीग को भव्य बनाने का निर्णय

आमसभा में लोहरदगा में आयोजित होने वाली लोकल प्रीमियर लीग को और बेहतर एवं भव्य स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा ने पुराने और वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सकारात्मक सहमति बनी।

WhatsApp Image 2026 08 16 at 17.58.00 scaled

उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों का सम्मान

बैठक के दौरान पिछले सत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार लक्ष्य और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार चैतन्य नारायण को दिया गया।

जूनियर वर्ग में बेस्ट बैट्समैन नितिन बाखला और बेस्ट बॉलर आयुष कुमार को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा झारखंड प्रीमियर लीग में कोच के रूप में चयनित अमित कुमार और अंडर-23 झारखंड टीम के कोचिंग कैंप में सेवाएं देने वाले आशीष कुमार को भी सम्मानित किया गया।

See also  नामांकन खत्म होने से पहले RJD ने जारी की 143 सीटों पर उम्मीदवरों की लिस्ट, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

आमसभा में जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर उपलब्ध कराने तथा घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, सचिव आलोक कुमार राय, उपाध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा, विशाल महेंद्रु, रथीन्द्र नाथ राय, रमेश साहू, मुकेश दुबे, प्रमोद वर्मा, प्रवीण कुमार प्रसाद, दुर्गा प्रजापति, नियाज मल्लिक, लाइफ मेंबर मोहम्मद जबारुल, संदीप कुमार मिश्रा, क्लब रिप्रेजेंटेटिव आशीष कुमार, अमित कुमार, सरोज प्रजापति, सुकेश शर्मा, अभिषेक सिन्हा, निशिथ जायसवाल, नयन रंजन दत्ता, जयजीत चौबे, पंकज कुमार समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now