रांची: छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बातचीत के लिए छात्रों को आमंत्रित किया है। सरकार की ओर से छात्रों को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। सरकार और छात्रों के बीच होने वाली इस बैठक को मौजूदा गतिरोध को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


अब सभी की नजर 17 अगस्त को होने वाली इस बातचीत पर है। बैठक में छात्रों की ओर से किन मुद्दों को उठाया जाता है और सरकार की ओर से क्या आश्वासन दिया जाता है, यह देखना अहम होगा।






