फोटोशूट को यादगार बनाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, कलर बम से झुलसी दुल्हन; देखें VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2025

viral_photo_shoot

डेस्कः कपल के लिए एक फोटोशूट कराना यादों को खूबसूरत बनाने का तरीका होता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि फोटोशूट जिंदगी भर के लिए याद रह जाता है। ऐसा ही हुआ कनाडा से भारत आए एक भारतीय मूल के जोड़े के साथ। इस जोड़े ने अपने लिए एक फोटोसूट करवाने का फैसला किया था लेकिन फोटो शूट के दौरान ही एक रंग का बम ऐसे फटा उससे दुल्हन घायल हो गई।

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी यह दुर्घटना वाली कहानी शेयर करते हुए विक्की और पिया ने शादी में चलने वाले पटाखों को लेकर भी चेतावनी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने उस समय की वीडियो भी जारी की जब वह पटाखा उनके बालों और शरीर को झुलसाता हुआ चला गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि हमारी योजना थी कि दूल्हा, दुल्हन को अपनी गोदी में उठाएगा और उसी समय पीछे से खूबसूरत रंगीन बम बैकग्राउंड को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाएगा। लेकिन जैसे ही हमने यह करने की कोशिश की वह रंगीन बम सीधा न फूट कर हमारे ऊपर ही फूट गया। इस सब में अच्छा यह रहा की हमने बच्चे को अपने साथ नहीं रखा।

See also  अजीत पवार की मौत पर भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल, दिल्ली में प्रेजेंटेशन दिखाकर कहा-हमारे मन में कुछ शक है...

रांची में वर्चस्व की लड़ाई में 15 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली; 2 की हालत गंभीर

पोस्ट के साथ डाली गई वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बम के फटने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है। इसके तुरंत बाद दुल्हन को हॉस्पिटल के एक बिस्तर पर लेटा हुआ देखा जा सकता है, जहां उसके शरीर पर जलने के निशान साफ-तौर पर नजर आता है। इस पूरी घटना में दुल्हन के बाल भी झुलस जाते हैं। यह भी वीडियो में साफ दिखाई देता है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में कपल ने बताया कि यह घटना शादी और रिसेप्शन के बीच में फोटो लेते समय हुई। उन्होंने कहा कि हम जलन की वजह से नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हमारा इलाज किया। हालांकि इसके बाद हम वापस से रिसेप्शन पहुंचे और रात का आनंद लिया। उन्होंने लिखा, “यह पोस्ट आपके कार्यक्रमों में रंगीन बम आतिशबाजी के उपयोग के खतरों को साझा करने के लिए है। हमने सभी सुरक्षा सावधानियों का पालन किया और फिर भी कुछ खराबी आई और हम घायल हो गए। चाहे आप बुरी नजर में विश्वास करते हों या नहीं, हम निश्चित रूप से करते हैं!

See also  तस्वीरें: नेमरा में धनरोपनी के बहाने हेमंत ने किसानों से किया सीधा संवाद, हर मुश्किल में दिया साथ खड़े होने का वचन

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को अब तक 22 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट करना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने घायल दुल्हन के लिए अपनी सहानुभूति व्यक्त की। क यूजर ने लिखा, “यह डरावना और दुखद है। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जब बड़े, सुंदर दिन पर दुर्घटना होती है तो यह निश्चित रूप से निराशाजनक होता है। अपना ख्याल रखना दोस्तों!

चंपाई सोरेन को विधानसभा में BJP नहीं दे रही है बोलने का मौका, हेमलाल मुर्मू बोले कुछ दिनों में पता चल जाएगा आटा-चावल का भाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now