चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न पर इंदौर में बवाल, मस्जिद के सामने दो गुटों में भड़की हिंसा; कई दुकानों में लगाई आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2025

mhow_violence

इंदौरः रविवार रात दुबई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत दर्ज की। भारत की जीत के बाद इंदौर के महू क्षेत्र में कुछ युवक जीत का जश्न मना रहे थे। जीत के जश्न के दौरान जब रैली महू की जामा मस्जिद के पास पहुंची तो दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पत्थरबाजी के साथ ही कई दुकानों को आग लगा दिया गया है। महू में बवाल के बाद पुलिस ऐक्शन मोड में है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद इंदौर के महू इलाके में कुछ क्रिकेट के प्रशंसक रैली निकाल रहे थे। इस दौरान उनकी रैली महू की जामा मस्जिद के पास पहुंची। जामा मस्जिद में अंदर लोग नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में लोग घायल हुए हैं। इस दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

See also  आईआरसीटीसी घोटाला: बिहार चुनाव के बीच लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट ने 420 के तहत आरोप किया तय

झारखंड में मॉब लिंचिंग!, गांव वालों ने सिर्फ इस बात के लिए सलीम खान को पीट-पीटकर मार डाला

महू में हुई इस हिंसा पर जानकारी देते हुए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी के बाद स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जब कलेक्टर से पूछा गया कि यह घटना कैसे हुए तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि इलाके में जश्न के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्थरबाजी और आगजनी हुई है।

घटना को लेकर बाद करते हुए पुलिस डीआईजी निमिश अग्रवाल ने बताया कि कुछ युवक भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक रैली भी निकाली गई थी। रैली के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई है।

See also  कल्पना सोरेन ने खूंटी के पिछड़ेपन को लेकर BJP पर साधा निशाना, CNIऔर GELचर्च का किया दौरा

NTPC अधिकारी के परिवार को मिलेगा 3.10 करोड़ रुपये; हजारीबाग में दिनदहाड़े हुई थी हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now