मध्य प्रदेश के गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव; चक्काजाम, फोर्स तैनात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

stone-pelting-on-hanuman-jayanti-procession-in-guna

मध्य प्रदेशः एमपी के गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी के कारण माहौल बिगड़ गया है। घटना के चलते आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने कहा कि इलाके में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पत्थरबाजी के दौरान हालात को संभालते कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

ऐसे बिगड़ा माहौल

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को हनुमान जयंती का जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकाला गया। यह जुलूस रपटा, हाट रोड तरफ आ रहा था। जुलूस में शामिल बड़ी संख्या में लोग गाते बजाते हुए शाम को करीब 8 बजे कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचे थे। इसी जगह जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर एक पार्षद की किसी से कहासुनी हो गई।

See also  Video: चतरा के टंडवा में नदी का रौद्र रूप...बाइक सवार बहते-बहते बचा... मंदिर हुआ जलमग्न

पेयजल विभाग में गड़बड़ीः ट्रेजरी से आवंटन रजिस्टर गायब, साक्ष्य मिटाने का हुआ प्रयास

जुलूस पर फेंके पत्थर, फिर अफरातफरी

इसी दौरान कहीं से जुलूस पर पत्थर फेंका दिया गया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान अफरातफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिसकर्मी लोगों को पथराव नहीं करने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

लोगों में आक्रोश

बताया जाता है कि पत्थरबाजी के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मौके से लोगों को खदेड़ा। इस घटना को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। जुलूस के साथ चल रहे युवा हनुमान चौराहे पर पहुंचे और वहां चक्काजाम कर दिया।

यूनिवर्सिटी के छात्रों के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, खड़े-खड़े गिर गए नीचे; सामने आया CCTV फुटेज

आला अधिकारी मौके पर

प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। माहौल बिगड़ता देख प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

See also  सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

स्थिति नियंत्रण में

आला अधिकारियों ने लोगों से कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद युवा कोतवाली रवाना हो गए। खुद कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और SP संजीव कुमार सिन्हा हनुमान चौराहे पर पहुंचे। अधिकारी कर्नलगंज इलाके में जायजा लेने भी पहुंचे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।

फोर्स तैनात

SP संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कर्नलगंज मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की जानकारी मिली। इससे कुछ समय के लिए शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। प्रशासन ने फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व अमले की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

‘अब रामजीलाल सुमन की माफी भी मंजूर नहीं, वे जहां मिलेंगे वहीं बदला लेंगे’; करणी सेना का एलान

See also  गुमला में सांप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को काटा, तीनों की मौत, मरने से पहले तीनों ने मिलकर सांप को मार डाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now