यूपी के सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट के बाद मचा हड़कंप

yogi_adityanath

डेस्कः  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोरखपुर से सटे बस्ती जिले के गौर थाने की पुलिस ने मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। एक व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी भरा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ‘ग्रुप एडमिन’ ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

गौर थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव निवासी अभिषेक कुमार दूबे ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि वह ‘सनातन धर्म सर्वोपरि’ नाम से एक ह्वाट्सएप ग्रुप चलाते हैं। ग्रुप में ओपेन लिंक के माध्यम से एक अनजान नंबर भी एड हो गया है। इसी नंबर से उनके ग्रुप में एक वीडियो भेजा गया है।

पति को पीठ पर बैठाकर सीएमओ दफ्तर पहुंची महिला, वायरल वीडियो के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन

तकरीबन 11 सेंकेड के वीडियो में दो लोगों की आवाज सुनाई पड़ रही है। वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं। एक व्यक्ति सीएम योगी को बम से फोड़ने की बात कह रहा है और दूसरा हामी भर रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति का चेहरा भी नजर आ रहा है।

See also  गोरखपुर के 2 और होटलों में जिस्मफरोशी के सबूत मिले, संचालक-कर्मचारी फरार; पुलिस को 7 की तलाश

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वीडियो पोस्ट करने वाले नंबर पर फोन कर पूछा तो उसने स्वीकार किया कि वीडियो बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ है कि मोबाइल नंबर कासगंज जनपद के किसी व्यक्ति का है।

एक दूसरे को 58 घंटे तक किस करने का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड; अब ले रहे तलाक, इंटरनेट पर बवाल

प्रभारी थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ हर्रैया कार्यालय में तैनात निरीक्षक संजय सिंह को सौंपी गई है।

यह पहला मौका नहीं है जब सीएम योगी को इस तरह से धमकी दी गई है। इससे पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ज्यादातर मामलों में मामला गंभीर नहीं पाया गया था। हालांकि पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने की अभी कोशिश कर रही है। धमकी देने वाले के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

See also  देवउठनी एकादशी आज, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ

नौकरी से हटाने के धमकी देकर होटल तो कभी फ्लैट में बुलाता था अधिकारी, महिला कर्मचारियों ने कर दी कुटाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now