नौकरी से हटाने के धमकी देकर होटल तो कभी फ्लैट में बुलाता था अधिकारी, महिला कर्मचारियों ने कर दी कुटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 5, 2025

rajasthan_viral-news

डेस्कः राजस्थान के जयपुर में महिला कर्मचारियों ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में घटी। महिला कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी उनके साथ छेड़खानी करता है। उन्हें कभी फ्लैट तो कभी होटल चलने के लिए कहता है। घटना सामने आने के बाद एसजीआई अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने जांच कमेटी गठित की है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब गार्ड ने सीनयर नर्सिंग अधिकारी महेश गुप्ता का कॉलर पकड़ा और उन्हें उनके चैंबर से बाहर खींच लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ महिला कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया और बाहर ले जाकर थप्पड़ मारे।

JMM स्थापना दिवस के मंच पर रोने लगी कल्पना सोरेन, 2024 में जहां निकले थे आंसू वहीं फिर हो गई भावुक

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि सोमवार को उनके कार्यालय में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जांच समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

See also  क्या है जल जीवन मिशन घोटाला, पूर्व कांग्रेस मंत्री महेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

महिला कर्मचारियों का कहना है कि सीनियर नर्सिंग अधिकारी उनके साथ आए दिन बदसलूकी करता है। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देता है। इन्हीं हरकतों से नाराज होकर महिला कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

वे अधिकारी को खींचकर अस्पताल परिसर से बाहर लेकर आईं और पार्किंग एरिया में पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड अधिकारी को थप्पड़ मारते हुए दिख रही है।

इस पूरे मामले पर अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। पुलिस में भी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोहरदगा में कल से शुरू होगा शिव प्रसाद साहू क्रिकेट टूनामेंट का महामुकाबला, शत्रुध्न सिन्हा और धीरज साहू करेंगे उद्घाटन

See also  विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद,सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now