इस देश में जेल में बंद कैदियों को मिलेगा से’क्स रूम, कोर्ट ने कहा- पार्टनर के साथ समय बिताना उनका हक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2025

italy_jail

डेस्कः दुनिया के अलग-अलग देशों में कैदियों को कई तरह के अधिकार मिलते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना, पौष्टिक भोजन और उचित चिकित्सा देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें उचित कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी प्राप्त है।

वहीं जेल में बंद कैदियों को मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें अपने परिवार से मिलने का भी अधिकार है। अलग-अलग देशों में इन अधिकारों का दायरा अपराध की प्रवृतियों पर निर्भर करता है। हाल ही इटली ने इस फेहरिस्त में एक और इजाफा किया है।

अक्षरा सिंह हाजिर हों! बेगूसराय कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस को जारी किया समन, जानें क्या है मामला?

इटली में अब कैदियों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए से’क्स रूम की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को देश के संवैधानिक न्यायालय के फैसले के बाद इटली में पहली बार इसे मंजूरी दे दी गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी देश में कैदियों को इस तरह के अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, स्वीडन जैसे कई यूरोपीय देशों में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी जाती है।

See also  सहरसा से बेगूसराय जा रही युवती से ट्रेन में दोस्ती, लखीसराय में उतारा, फिर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

इटली की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कैदियों को अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट मुलाकात करने का पूरा अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि कैदियों को जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोई भी जेल गार्ड उन पर नजर नहीं रखेगा। कोर्ट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कैदियों को एक कमरे में अपने साथी से दो घंटे तक मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः

MP में टीचर ने क्लास शुरू कर दी पार्टी, मासूमों को परोसी शराब; वायरल वीडियो पर कलेक्टर का ऐक्शन

बिहार में पुलिस लाइन के अंदर फायरिंग, एक सिपाही को मारी 11 गोली

14 साल का वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट का नया सुपर स्टार: आईपीएल में एक छक्के ने बना दिया मशहूर, बिहार में खेल प्रेमियों में जश्न

CJI संजीव खन्ना पर निशिकांत के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को देनी पड़ी ‘सफाई’: दुबे के बयान से बीजेपी का वास्ता नहीं

See also  दुर्ग से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला ! आरपीएफ ने फोटो देख कर दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now