- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची SSP ने थाने का किया औचक निरीक्षण, रात के समय थाने में नहीं था कोई मौजूद, नप गए थाना प्रभारी

रांची SSP ने थाने का किया औचक निरीक्षण, रात के समय थाने में नहीं था कोई मौजूद, नप गए थाना प्रभारी

रांची: डीआईजी सह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार रात जब एसएसपी थाने पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गये। थाने में न तो थानेदार थे और न ही कोई और। थाने में अव्यवस्था का आलम ये था कि स्टेशन डायरी भी मेंटेन नहीं किया गया था।

झारखंड में बकरी चोरी के आरोपी के साथ मॉब लिंचिंग, दो की मौत
पिठोरिया थानेदार गौतम राय को लेकर पिछले कई दिनों से एसएसपी के पास शिकायतें आ रही थी। मामले की गंभीरता को देखकर एसएसपी ने थाने का औचक निरीक्षण करना तय किया और शुक्रवार रात थाना पहुंच गए। थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी को कई खामियां दिखी उसके बाद शनिवार को उन्होने थाना प्रभारी गौतम राय पर कार्रवाई करते हुए उन्हे निलंबित कर दिया।

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश
इस मामले को लेकर SSP ने बताया कि स्टेशन डायरी तक मेंटेन नहीं की गयी थी। ऐसे में यह माना जाता है कि पिठोरिया थानेदार अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाह, अनुशासनहीन, कर्तव्यहीन तथा एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी हैं। इसी वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। SSP ने बताया कि कोई भी पुलिस अफसर जो अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतेगा उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

See also  प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का प्रेमी ने लिया बदला, रांची डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now