शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया में मिली टूटी हुई कुर्सी, केंद्रीय मंत्री ने जमकर निकाली भड़ास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2025

डेस्कः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी हुई कुर्सी दी गई। एयर इंडिया जो अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है की सेवाओं पर केंद्रीय मंत्री ने सवाल खड़ा कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट करते हुए जमकर एयर इंडिया के बदइंतजामी की पोल खोल दी है। उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा है कि एयर इंडिया के स्टाफ को पता था कि कुर्सी टूटी हुई है फिर भी उन्हे ये सीट अलॉट कर दी। केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में पूरी घटना के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI436 में टिकट बुक करवाया था, मुझे सीट संख्या 8C आवंटित हुई. मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी.बैठना तकलीफदायक था।

bqprimehindi 2025 02 22 oocfpddf SHIV1

पटना पुलिस के सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल, महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे दोनों

See also  पोस्टल बैलेट एक्सचेंज सेंटर से फॉर्म-12 एवं 12 डी का हुआ आदान-प्रदान, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है, लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा.’

9c02104c a7d2 4371 b3c3 3ee0def769c1

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश

शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं। सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं, लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा.’

See also  लोहरदगा से टोरी के लिए आज से शुरू होगी रोजाना दो फेरा ट्रेन, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किया गया फैसला

bqprimehindi 2025 02 22 arnq93fc SHIV3 1

झारखंड में बकरी चोरी के आरोपी के साथ मॉब लिंचिंग, दो की मौत

एयर इंडिया ने भारी फजीहत के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान माफी मांगी है और एक्स पर लिखा है कि हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। कृपया निश्चिंत रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं. हम आपके साथ बात करने के अवसर की सराहना करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now