- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में छात्रों और शिक्षकों को नहीं होगा भटकना, इन वेबसाइट पर स्कॉलरशिप से लेकर सैलरी तक की मिल जाएगी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2025

heman soren launch portal

रांचीः झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा विकसित छह वेब पोर्टल्स का अनावरण किया और रांची विज्ञान केंद्र में नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 02 18 at 15.18.51 1

छात्रों के लिए  डिजिटल पोर्टल्स का अनावरण

डिजिटल गवर्नेंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के उद्देश्य से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कई पोर्टल्स विकसित किए हैं, जो राज्य के छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाएंगे।

  • वेतन निर्धारण पोर्टल – शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन सत्यापन को सरल और पारदर्शी बनाएगा।
  • लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल – ऑनलाइन शिक्षण, प्रशिक्षण सेवाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रबंधन करेगा।
  • निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल – राज्य में नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और प्रबंधन को सुगम बनाएगा।
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पोर्टल – उच्च शिक्षा और शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए विकसित किया गया।
  • अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल – राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रशिक्षुओं के चयन और प्रशिक्षण की प्रक्रिया को सरल बनाएगा।
  • वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल – वित्त रहित कॉलेजों को अनुदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए विकसित किया गया।
See also  झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास फंड नहीं, रिम्स के पास डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं

नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

इनोवेशन हब – रांची विज्ञान केंद्र परिसर में स्थापित यह केंद्र नवाचारी विचारों, शोध कार्यों और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।

साइंस सिटी, रांची का निर्माण

राज्य सरकार द्वारा रांची स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र को साइंस सिटी में अपग्रेड करने हेतु 270 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। यह 25 एकड़ भूमि पर निर्मित होगी, जिससे वैज्ञानिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वैज्ञानिक प्रदर्शनों के साथ मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलेंगी।

रांची विश्वविद्यालय के नए भवन का प्रेजेंटेशन

रांची विश्वविद्यालय का नया भवन 1100 करोड़ रुपये की लागत से 87 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इससे 30,000 छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी 2025

यह नीति अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह स्टार्टअप्स के लिए सीड फंडिंग, शोध परियोजनाओं, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के लिए अनुदान प्रदान करेगी। इस नीति के तहत 1,280 करोड़ रुपये के बजट से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इनोवेशन सेल स्थापित किए जाएंगे।

See also  CBI ने 47 साल से भगोड़े अपराधी को पकड़ा, 1977 में किया था बड़ा बैंक फ्रॉड

राज्य में शिक्षा को डिजिटल रूप में बदलने का प्रयास

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री ने कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा की पहुँच को आसान बनाने और छात्रों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। अब आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को समय पर शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह पहल झारखंड को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नया आयाम देने में सहायक सिद्ध होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now