बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की मौत, हार्ट अटैक की भी आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2026

Dhanbad

धनबाद: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के शांति नगर के समीप शनिवार को बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शांति नगर तीन नंबर चढ़ाई निवासी प्रमोद राम के पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नदी में डूबा था। वहीं, स्थानीय लोगों की ओर से यह आशंका भी जताई जा रही है कि नहाने के दौरान उसे अचानक हार्ट अटैक आया हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सनोज शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। भाई ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और घर पहुंचकर परिजनों को भी बताया।

Dhanbad

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। करीब पांच घंटे तक चले खोज अभियानके बाद सनोज का शव नदी से बरामद किया जा सका। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम छा गया।

See also  बीजेपी के विधायकों को रात में विधानसभा से किया गया मार्शल आउट, सभी विधायक विपक्ष के लॉबी में धरने पर बैठे

बताया गया कि सनोज एक पान की दुकान में काम करता था। परिवार में उसके छोटे भाई के अलावा एक बड़ी बहन भी है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बराकर नदी में सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद नदी किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से नदी के संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now