CCL कर्मी के घर दिन दहाड़े 27 लाख रुपये की चोरी, कॉलोनी के लोगों में आक्रोश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2025

CCL कर्मी के घर दिन दहाड़े 27 लाख रुपये की चोरी, कॉलोनी के लोगों में आक्रोश

बोकारोः बेरमों थाना क्षेत्र के रीजनल हॉस्पिटल कॉलोनी ढोरी में शनिवार दोपहर को चोरी की एक बड़ी घटना हुई है। चोरों ने दिनदहाड़े सीसीएल कर्मी के क्वार्टर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और कैश की चोरी कर ली।

bokaro crime news bermo ccl 300x200 1रांची में चोरी की बड़ी वारदात कैमरें में कैदः ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में आये पुलिस अधिकारी ठहरें थे वहां चोरों ने किया हाथ साफ
सीसीएल कर्मी उद्धेश्वर सिंह शनिवार दोपहर को अपनी पत्नी पूनम देवी के बाजार जाने के लिए निकले। उद्धेश्वर सिंह अपनी पत्नी को पुराना बीडीओ ऑफिस के पास छोड़कर अपने ऑफिस चले गए। उनकी पत्नी बीडीओ ऑफिस से फुसरो सिलाई दुकान चली गई। पूनम देवी जब फुसरो से अपने क्वार्टर लौटी तो उन्होने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और कमरें के अंदर का सारा सामान बिखड़ा हुआ है।

देवघर में पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश, चोरी-छिनतई मामले की करने गए थे जांच
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने लगभग 22 लाख से 25 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख कैश अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिन दहाड़े चोरी की इस घटना से कॉलोनी में रहने वाले लोगों के बीच आक्रोश है। पुलिस डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच तेज कर रही है।

See also  Patna में दिनदहाड़े बैंक से 14 लाख की लूट, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से कैश लेकर बदमाश हुए फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now