देवघर में पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश, चोरी-छिनतई मामले की करने गए थे जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2025

देवघर में पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश, चोरी-छिनतई मामले की करने गए थे जांच

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के क्लब ग्रांउड के पास पुलिस जवान पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान पुलिस जवान के हथियार को छीनने की कोशिश करते हुए मारपीट भी की गई। इस हमले में पुलिस जवान घायल हो गया और उसे जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी-प्रेमिका में हुआ झगड़ा, ब्वॉयफ्रेंड ने बुलेट में लगा दी आग
दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के क्लब ग्राउंड के पास चोरी और छिनतई के बढ़ते मामले की जांच करने पुलिस जवान पहुंचा था। इस दौरान वहां मौजूद दो शख्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच झगड़ा को सुलझाने की कोशिश पुलिस जवान द्वारा किया जाने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद मिथिलेश तुरी नाम के व्यक्ति ने पुलिस जवान पर धारदार हथियार से हमला किया। हथियार से वार करते हुए मिथिलेश तुरी ने पुलिस जवान से हथियार छीनने की भी कोशिश की। घायल पुलिस जवान ने सतर्कता दिखाई और पहले मिथिलेश तुरी को धक्का दिया फिर अपने फोन से अपने सहयोगी पुलिसकर्मी को फोन किया। पुलिसकर्मियों को मौके पर आता देख मिथिलेश तुरी वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल पुलिस जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मिथिलेश तुरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

See also  NEET Paper Leak:लाभार्थी बिंवाल फैमिली पर CBI की रडार पर,“5 बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल में चयन”
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now