- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सीएम हाउस में होती थी किडनैपिंग की डील; साले सुभाष यादव का लालू पर गंभीर आरोप

lalu-subhash yadav

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साले सुभाष यादव ने बड़ा खुलासा किया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजद चीफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में सीएम आवास में अपरहण की डील होती थी। जिसमें लालू भी शामिल रहते थे।

मुख्यमंत्री आवास में इसको लेकर बैठकें होती थी। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव ने एक अपहरण के मामले का जिक्र करते हुए इसका खुलासा किया।

उन्होने कहा कि एक किडनैपिंग हुई थी। जिसका आरोप जाकिर हुसैन पर लगा था। जिसको मैं ही पार्टी में लाया था, उसको ये लोग प्रेशर दे रहे थे। इस किडनैपिंग को लेकर शहाबुद्दीन, प्रेमचंद गुप्ता और लालू यादव ने फोन किया था।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर शुक्रवार-शनिवार को ट्रैफिक रूट में परिवर्तन, हिनू-अरगोड़ा-राजभवन रूट होगा बंद

See also  क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., तेज प्रताप यादव का तंज

जाकिर हुसैन से उसे छोड़ने को कहा, लेकिन उसने ये किडनैपिंग की भी नहीं थी। कोई दूसरा आदमी था। सहरसा जिले का रहने वाला था। हमलोग को सब पता था। ये बात जाकिर ने ही मुझे बताई थी। वो अभी भी जिंदा है।

अपने ऊपर लगे आरोप पर सुभाष यादव ने कहा कि क्या लालू जी को हम लोग बर्बाद किए हैं। हम दोनों भाई बर्बाद किए हैं, चारा घोटाले में क्या हम लोगों का नाम आया, अलकतरा घोटाले में हम लोगों का नाम आया। क्या हम लोग मंत्री थे, जो साइन किए थे। क्या हम लोग अपहरण कराते थे, हम ही लोग जमीन लिखवाए हैं। ये सब काम लालू जी का था, पूरे बिहार में अपराधी पाल रखे थे। हर कोने में उनके अपराधी थे। हम लोगों का काम थोड़े ही था। हम लोगों को झूठा ही बदनाम कर दिया। चार-पांच लोग मिलकर बदनाम कर दिए।

वहीं तेजस्वी यादव की राजनीति के सवाल पर सुभाष यादव ने कहा कि तेजस्वी की कोई राजनीति नहीं है, कोई भविष्य नहीं है, सब खत्म है। 2025 में आरजेडी को एक भी सीट नहीं आएगी, जीरो पर आउट होंगे। जब नेता विरोधी दल नहीं बनिएगा तो क्या होगा। क्या किए हैं तेजस्वी यादव? किसके लिए किए हैं, रोजगार और नौकरी नीतीश कुमार की कलम से मिली है। तेजस्वी के दावे में कोई दम नहीं हैं। सुभाष यादव ने ये भी साफ किया कि आगामी चुनाव में उन्हें कोई राजनीति नहीं करनी है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दर्ज की शिकायत, जानबूझकर समन का पालन नहीं करने का आरोप

झारखंड में ऑनर किलिंगः भाई ने बहन का गला घोंटा, पिता ने किया शरीर के टुकड़े

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now