चुनाव आयोग को घेरने में खुद फंस गए तेजस्वी यादव, दो वोटर आईडी कार्ड को लेकर पटना के थाने में शिकायत दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2025

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-'मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे'

पटनाः चुनाव आयोग को घेरने के चक्कर में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फंसते नजर आ रहे हैं। दो वोटर आईडी कार्ड मामले में अब पटना के एक थाने में राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दीघा थाने में शिकायत दी गई है। वकील राजीव रंजन ने दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दीघा थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है।

पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। आरके नगर निवासी वकील राजीव रंजन ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाई जा रही है। इसमें तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा दो मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए हैं। दोनों एक ही विधानसभा क्षेत्र के हैं। दो मतदाता पहचान पत्र रखना जुर्म है।

50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी; बेटी पहुंची थाने

See also  लालू के पार्टी का MLC डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठग बोले- घर से बाहर निकले तो जान से मार देंगे

चुनाव आयोग ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को रविवार को नोटिस जारी कर उनसे उस मतदाता पहचान पत्र (ईपिक) को जांच के लिए सौंपने को कहा है, जिसके बारे में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी। आयोग का दावा है कि यह आधिकारिक रूप से निर्गत प्रतीत नहीं होता है। तेजस्वी को यह नोटिस दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ गौरव कुमार ने जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि दो अगस्त को प्रेसवार्ता में अपने अपना नाम प्रारूप मतदाता सूची में अंकित नहीं होने की बात बताई। जांच के बाद पाया गया कि आपका नाम बूथ संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विवि) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है। इसका ईपिक नंबर आरएबी-0456228 है। आपके बताये ईपिक नंबर आरएबी-2916120 आधिकारिक रूप से निर्गत प्रतीत नहीं होता है।

इसे भी पढ़ेंः

अब कैसी है झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत, आज होगा एप्निया टेस्ट

See also  नालंदा में चलती बस में दौड़ा करेंट, पति-पत्नी की मौत, कई यात्री झुलसे

लोहरदगा का फैजान युवाओं को ISIS से जोड़ने की चला रहा था मुहिम, NIA की रिपोर्ट और कोर्ट में दिये गए बयान से खुलासा

होंठ ऐसे जैसे मशीनगन हो… 27 साल की सेक्रेटरी की तारीफ में क्या कह गए ट्रंप, मचा बवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now