IAS अधिकारी के बेटे के बने तीन बर्थ सर्टिफिकेट, रांची नगर निगम का कारनामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2025

IAS अधिकारी के बेटे के बने तीन बर्थ सर्टिफिकेट, रांची नगर निगम का कारनामा

रांची: झारखंड के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के तीन अलग अलग जन्मतिथि और जन्मस्थान से संबंधित बर्थ सर्टिफिकेट देखकर पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी हैरान रह गए। आश्चर्य की बात है कि पासपोर्ट ऑफिस द्वारा पत्राचार के माध्यम से रांची नगर निगम से जो जानकारी मांगी गई उसमें सभी बर्थ सर्टिफिकेट को सत्यापित किया गया है।

रांची रिम्स में परिजन का इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार
आईएएस अधिकारी के बेटे के जन्मस्थान और जन्मतिथि को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले में पासपोर्ट ऑफिस द्वारा हैरानी जताने और विवाद खड़ा होने के बाद इसमें बदलाव कर दिया गया। अब पासपोर्ट कार्यालय ने रांची नगर निगम से इन बदलावों को लेकर जानकारी और संबंधित दस्तावेज मांगे है।

हेमंत सोरेन से मिले फग्गन सिंह कुलस्ते और संसदीय समिति की सदस्य, आदिवासियों की बेहतरी पर हुई चर्चा
इस मामला तब सामने आया जब आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने पासपोर्ट बनाने के लिए अपने बेटे के जन्मतिथि में बदलाव का आवेदन दिया। उन्होंने पहले जो जन्म प्रमाण पत्र (जन्मतिथि 13 अक्टूबर 2013) रांची नगर निगम से प्राप्त किया था, उसी के आधार पर पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद, राजीव रंजन ने पासपोर्ट में बदलाव के लिए आवेदन किया, ताकि उनके बेटे की जन्मतिथि को 13 अक्टूबर 2013 से बदलकर 13 अक्टूबर 2015 कर दिया जाए।

See also  पारा शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री की बैठक टली, बुधवार को होगी अब शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत

Bihar Election: काराकाट हारे पवन सिंह की पत्नी अब लड़ेंगी चुनाव; ज्योति सिंह बोलीं- जनता तय करेगी सीट
पासपोर्ट कार्यालय ने इस मामले में नगर निगम से पत्राचार शुरू किया और पुष्टि की कि दोनों प्रमाण पत्रों में दिए गए विवरणों में असमानता है। इस पत्राचार के बाद, पासपोर्ट कार्यालय ने जनवरी 2024 में रांची नगर निगम से अतिरिक्त जानकारी और दस्तावेज मांगे, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि पहले की जन्मतिथि में बदलाव कैसे किया गया।

तीनों बर्थ सर्टिफिकेट में अलग-अलग जन्मतिथि और जन्मस्थान

आइएएस राजीव रंजन के बेटे के तीन बर्थ सर्टिफिकेट हैं. रांची नगर निगम ने पहला बर्थ सर्टिफिकेट 16 सितंबर 2017 को जारी किया. इसमें जन्मतिथि 13-10-2013 व जन्मस्थान ऑफिसर्स कॉलोनी, आड्रे हाउस, गोंदा, रांची दर्ज है. निगम ने दूसरा बर्थ सर्टिफिकेट 11 जनवरी 2024 को जारी किया. इसमें जन्मतिथि 13-10-2015 व जन्मस्थान अशोक नगर, रोड नंबर-2, सी-2016, डोरंडा, रांची दर्ज है. तीसरे प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 13-10-2017 दर्ज है, जबकि जन्मस्थान जी17 बी, सेल सिटी, न्यू पुंदाग, रांची लिखा है. तीसरा जन्म प्रमाण पत्र उस वक्त बना था, जब राजीव रंजन खुद सांख्यिकी निदेशालय में निदेशक (जन्म-मृत्यु) के पद पर कार्यरत थे.

See also  होली के रंग में डूबने की तैयारी में रांची, DJ की धून पर Rain Dance करेंगे राजधानी के लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now