रांची रिम्स में परिजन का इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार

रांची रिम्स में परिजन का इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। परिजन का इलाज कराने अस्पताल आई महिला के साथ सैप जवान ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्यूटी पार्लर में धुलवाते हैं बाल तो हो जाइए सावधान, कहीं आप भी ना हो जाए स्ट्रोक के शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, चतरा से रांची रिम्स आई 20 वर्षीय पीड़ित महिला अपने परिजन का इलाज कराने रिम्स आई थी। गुरूवार रात वो अपने परिजन के लिए दवा लेने निकले तभी अकेला देखकर सैप जवान महिला को रिम्स के चौथे मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जवान ने उसे धमकी दी कि अगर वो इसकी जानकारी किसी को देगी जो जान से मार दिया जाएगा।

ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, अबुआ आवास के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
शुक्रवार सुबह महिला ने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित महिला बरियातू थाने पहुंची। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बरियातू से आरोपी सैप जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया।

See also  सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने का फैसला

Bihar Election: काराकाट हारे पवन सिंह की पत्नी अब लड़ेंगी चुनाव; ज्योति सिंह बोलीं- जनता तय करेगी सीट
इस मामले को लेकर रांची सदर डीएसपी डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैप जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था जो अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी। बरियातू थाने ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now