हेमंत सोरेन से मिले फग्गन सिंह कुलस्ते और संसदीय समिति की सदस्य, आदिवासियों की बेहतरी पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2025

फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ हेमंत सोरेन

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से रांची के अध्ययन भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद),  वीडी राम (लोकसभा सांसद), श्रीमती प्रतिमा मंडल (लोकसभा सांसद),  रवांग्वरा नारज़ारी (राज्यसभा सांसद), फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और श्र देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत कई विषयों पर विचा विमर्श हुआ।

फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रगति के रास्ते पर उन्हें जितना आगे आना चाहिए, उसमें कहीं ना कहीं पीछे रह गए हैं। ऐसे मे विकास में उनकी भागीदारी मजबूत करने के लिए ठोस नीति बनाकर उसे योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना होगा ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

See also  हेमंत सोरेन कैबिनेट ने बोकारो में जगरनाथ महतो मेडिकल कॉलेज खोलने दी मंजूरी, कोल्हान से लेकर संताल तक शिक्षण संस्थानों के लिए करोड़ों रुपए आवंटित, सिल्ली में भी खुलेगा कॉ़लेज

हेमंत सोरेन ने कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती आ रही है और उसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं। हमारी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और विजन डाक्यूमेंट तथा रोड मैप तैयार कर आगे कई और ठोस कदम उठाने जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now