- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Bihar Election: काराकाट हारे पवन सिंह की पत्नी अब लड़ेंगी चुनाव; ज्योति सिंह बोलीं- जनता तय करेगी सीट

Pawan Singh और Jyoti Singh में दूरियां हो गई खत्म, लोकसभा चुनाव में मिल रहा है पत्नी का पूरा साथ

लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से हार का सामना करने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब चुनाव लड़ेंगी। एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होने कहा कि अगर बिहार की जनता का मन रहेगा और जनता का आदेश होगा तो इस बार विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगी।

किस पार्टी और किस सीट से चुनाव में उतरेंगी, इस सवाल पर उन्होने कहा कि जो पार्टी उन्हें टिकट देगी उसी की ओर से चुनाव लड़ेगी। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि सीट के सवाल पर ज्योति सिंह ने कहा कि ये जनता तय करेगी।

हेमंत सोरेन से मिले फग्गन सिंह कुलस्ते और संसदीय समिति की सदस्य, आदिवासियों की बेहतरी पर हुई चर्चा

बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन का हार का सामना करना पड़ा था। महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी राजाराम सिंह की जीत हुई थी। वहीं एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। काराकाट में 53.44 फीसदी वोटिंग हुई थी जो 2019 के मुकाबले साढ़े चार फीसदी ज्यादा थी।

See also  बिहार में गजब हुआ! सीढ़ियां तोड़कर चले गए अफसर, बैंक में फंस गए ग्राहक और स्टाफ

महागठबंधन के राजा राम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार 858 वोटों से हराया था। वहीं, तीसरे नंबर पर उपेंद्र कुशवाहा रहे। पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिलें हैं, जबकी एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 2 लाख 53 हजार 876 वोट मिले थे। काराकाट लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 6 सीटें हैं। हालांकि पहले बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

40 घंटे बाद भी सैफ के हमलावरों को पकड़ने में मुंबई पुलिस नाकाम, मंत्र का अंडरवर्ल्ड के हाथ से इनकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now