महिला HIL का कल्पना सोरेन ने किया आगाज, पहले मैच में ओडिशा वॉरियर्स ने दिल्ली पाइपर्स को हराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2025

महिला HIL का कल्पना सोरेन ने किया आगाज, पहले मैच में ओडिशा वॉरियर्स ने दिल्ली पाइपर्स को हराया

रांची : मोरहाबादी स्थित मरांग गोम के जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में वीमेंस हॉकी इंडिया लीग की शुरूआत रविवार को हुई। गांडेय से जेएमएम विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि हमारी बेटियों को पंख देने का समय आ गया है, आप इनका स्वागत करें।भारत में यह पहली बार हो रहा है जब देश और विदेश के खिलाड़ियों की महिला हॉकी टीम हॉकी लीग में भाग ले रही हैं. यह मौका झारखंड को मिला है और झारखंड की बेटियां हॉकी के लिए जानी जाती हैं ।शानदार आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ लीग की शुरूआत की गई। इस मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यससभा सांसद महुआ माजी और लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत भी मौजूद थे।

Jharkhand Weather: कोहरे का प्रकोप जारी, झारखंड में पारा 3 डिग्री पहुंचा, जाने अगले 2 दिन हाल
पहले मैच में ओडिशा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-0 से हरा दिया। सभी गोल दूसरे हॉफ में हुए। ओडिशा ने 3 पेनाल्टी कॉनर में से 2 को गोल में बदला। वहीं दिल्ली पाइपर्स की टीम 5 पेनाल्टी कॉर्नर में एक भी गोल नहीं कर सकी।हॉकी इंडिया लीग में झारखंड की 6 खिलाड़ी शामिल हैं। सुरमा हॉकी क्लब की ओर से झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान खलेंगी, दिल्ली की टीम से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग खलेंगी। वहीं ब्यूटी डुंगडुंग और विनिमा धान बंगाल टाइगर की तरफ से खेलेंगी।

See also  पाकिस्तान का काबुल पर बड़ा हमला,एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

एकतरफा प्यार में क्रिकेटर के घर पहुंची किशोरी, केरोसिन डाल लगाई आग

देखिये कार्यक्रम के रंगारंग आगाज की तस्वीरें

GhHUgjjaEAEfBGsGhHUgjjbEAAhYtKGhG7J3bbMAAMMfrjh ran 05 hockey vis 7200748 12012025214939 1201f 1736698779 168GhG7J03bkAAkOHrGhHUgmVboAAQX5bGhHUgmUaoAAzWdr

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now