रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने जेपीएससी के अध्यक्ष समेत अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार को 10 सितंबर तक यह बताने का निर्देश दिया है कि जेपीएससी अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति कब तक पूरी कर ली जाएगी।
वन विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह जानकारी मांगी। पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा था कि जेपीएससी के अध्यक्ष का पद लंबे समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता। अब सरकार को अगली सुनवाई में नियुक्ति की समयसीमा और प्रक्रिया की जानकारी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।






