Jharkhand Weather: झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया। यहां शाम में जबरदस्त शीतलहर चली है। मैक्लुस्कीगंज का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। यानी ठंड से फिलहाल लोगों को राहत नहीं है। सोमवार के मौसम की बात करें तो शीतलहर और कोहरे का प्रकोप आज भी रहेगा। आने वाले दो-तीन दिन तक मौसम की यही स्थिति बरकरार रहेगी।
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जबरदस्त बर्फबारी हिमालय क्षेत्र और वहां के शहरों में देखी जा रही है। इसका सीधा असर राज्य में शीतलहर के रूप में देखा जा रहा है। शीतलहर आज भी हाल बेहाल करेगी। ऐसे मौसम में खासकर बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़ों के साथ खुद को अच्छे से ढककर रखें। क्योंकि ठंड का अटैक इस समय लग सकता है।
इन शहरों में रहेगा कोहरे का प्रकोप
आज के मौसम की बात करें तो कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, देवघर व गोड्डा यहां पर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है। यहां रहने वाले लोगों को काफी सचेत होकर रहना होगा। सुबह में कोशिश करें जब धूप निकले तभी यात्रा पर जाएं। रात में तो भूलकर भी गाड़ी न चलाएं व न्यूनतम तापमान यहां 7 से 8 डिग्री तक रहेगा।
जिलों का तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 25 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
कमला हो गईं लॉरेन पॉवेल, Steve Jobs की पत्नी को संतों ने दिया कौन सा गोत्र, महाकुंभ पहुंची