प्रिंसिपल ने बुलाया है… 5वीं की छात्रा को साथ ले जा चपरासी करने लगा गलत हरकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2025

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

डेस्कः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक प्राइवेट स्कूल के चपरासी ने 5वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार को माचलपुर कस्बे में हुई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 31 वर्षीय चपरासी उसके पास आया और उससे कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल ने उसे तीसरी मंजिल पर बुलाया है।

केरल में उत्सव के दौरान गजराज को आया गुस्सा; लोगों को उठाकर पटका, दर्जनों घायलः VIDEO

See also  होटल में बुलाई गर्लफ्रेंड; जमकर पी शराब, सेक्स पॉवर की गोलियां भी खाईं, बिगड़ी तबीयत और...

इसके बाद पीड़िता उसके साथ चल दी। पीड़िता जब तीसरी मंजिल पर पहुंची तो चपरासी उसे एक कमरे में ले गया। उसने पीड़िता को दबोच लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

हालांकि, वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि आरोपी लंबे समय से संस्थान में काम कर रहा था। उसके खिलाफ पहले कभी ऐसी शिकायत नहीं मिली थी।

स्कूल के प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि जैसे ही लड़की ने स्कूल में शिकायत की, प्रबंधन ने तुरंत चपरासी को नौकरी से निकाल दिया और उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। लड़की के परिवार की मांग पर घटना की सीसीटीवी फुटेज उन्हें सौंप दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि पीड़िता पेपर छूट जाने के कारण 6 जनवरी को स्कूल गई थी।

See also  क्या ज्योति ने धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तानी से की शादी, आतंकियों से संबंध? पुलिस ने सब बताया

Tirupati Temple Stampede: तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान मची भगदड़, छह भक्तों की मौत; कई घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now