इंदौर में बीच सड़क पर हुई WWE फाइट, नशे में चूर लड़कियों ने कर दी धुनाई, एक-दूसरे को दी गंदी-गालियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2025

Indore Girls Fight-मध्यप्रदेश के इंदौर में जरा सी बात को लेकर WWE में होने वाली लड़ाई का छोटा स्वरूप देखने को मिला। राजधानी में एक बार फिर नशे की हालत में लड़कियों ने खूब हंगामा किया। एक-दूसरे को गंदी गालियां देते हुए मारपीट की, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूरा विवाद पब में नाचने के दौरान धक्क लगने से शुरू हुआ था। मामूली बात से शुरू हुआ यह विवाद इतना बड़ गया कि पब से लड़ते हुए लड़के-लड़कियां सड़क तक आ गए।

पूरी घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की है। विजयनगर थाना क्षेत्र मल्हार मेगा मॉल के बाहर लाइट हाउस पब में रोज की तरह लड़के-लड़कियां पार्टी कर रहे थे। पब में नाचने के दौरान धक्का लगने से दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यह विवाद इतना बड़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पब से लड़ते हुए सभी बाहर आ गए और सड़क पर एक दूसरे को गिराकर पीटने लगे।

See also  छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से लोगों में दहशत, कोल्ड स्टोरेज में फटा सिलेंडर, कई महिलाएं बीमार

बिहार में BDO और कार्यपालक सहायत 1.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

लड़कियों के बीच हुई जमकर मारपीट

शराब के नशे में चूर लड़कियां एक-दूसरे को गिराकर पीटने लग गईं। एक-दूसरे के बाल खींचकर गिराती और लात-घूंसे बरसाती नजर आईं। इसके साथ ही जमकर एक-दूसरे को गंदी गालियां दी। सड़क पर हो रहे हाईवॉल्टेज ड्रामा को देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो वहीं कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मौके पर बीट जवान के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हुआ।

 

FIR हुई दर्ज

विजयनगर थाना टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि लड़की की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। 20 साल की नेहा अजनार ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी दोस्त के साथ मल्हार मेगा मॉल के क्लब में गई थी। क्लब से बाहर निकलते समय एक लड़के ने पीछे से कमेंट किया। जब वे लोग बाहर निकले तो उन लड़के-लड़कियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  ट्रेजरी घोटाले की जांच सुस्तः CM के आदेश के 5 दिनों बाद भी CID तक नहीं पहुंचा जांच का आदेश

थाना प्रभारी ने बताया कि अचानक किसी बात पर विवाद होने के बाद 18 से 22 वर्ष उम्र की युवतियों के समूह ने प्रिया को पीट दिया और उनका मोबाइल फोन सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में शामिल मेघा मालवीय, टीना सोनी और पूनम अहिरवार को सोमवार को पुलिस थाने लाया गया और काउंसलिंग के दौरान उनसे कहा गया कि वे आइंदा किसी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं करें।

केदारनाथ धाम के पैदल रूट पर अश्लीलता की सारी हदें पार, वायरल वीडियो में कपल की गंदी हरकत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now