Manmohan Singh Funeral :’ये सिख समाज का हुआ अपमान’, पूर्व PM के अंतिम संस्कार पर गहराया विवाद

Manmohan Singh Funeral :पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री देश ने नम आखों से दी आखिरी विदाई

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर कराने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए।डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था ।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-media-max-width=”560″><p lang=”hi” dir=”ltr”>भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।<br><br>एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के…</p>&mdash; Rahul Gandhi (@RahulGandhi) <a href=”https://twitter.com/RahulGandhi/status/1872952908502974976?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 28, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

CBI की टीम ने ED अधिकारी के घर की रेड, एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, आरोपी अधिकारी फरार
इसके साथ ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार को संवेदनशील होना चाहिए था और उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के निधन पर भी एक जगह आवंटित की गई थी, इसलिए सरकार को यहां भी ऐसा ही करना चाहिए था।


आम आदमी पार्टी ने भी मनमोहन सिंह का अंतिम सरकार निगम बोध घाट पर होने को लेकर एतराज जताया। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि अंतिम संस्कार राजघाट पर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ये सिख समाज का अपमान है।

दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के लिए केंद्र से दिल्ली में यमुना किनारे जगह देने का आग्रह किया था, जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मृति स्थल हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और दीपिका पांडेय सिंह ने दी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, निगम बोध घाट में होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद थे। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार से पहले करीब एक घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now