रघुवर दास का रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, शुक्रवार को BJP की सदस्यता कर सकते है ग्रहण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2024

रघुवर दास का रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, शुक्रवार को BJP की सदस्यता कर सकते है ग्रहण

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास का गुरूवार को रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। रघुवर दास के समर्थकों ने ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रघुवर दास भी समर्थकों की भारी भीड़ को देखकर उत्साहित हुए और उन्होने गाड़ी में चढ़ने से पहले हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

माना जा रहा है कि रघुवर दास शुक्रवार को एक बार फिर से बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वो दिल्ली दौरे पर जाकर पार्टी आलाकमान से आगे का दिशा निर्देश लेंगे। रघुवर के रांची में ही सदस्यता लेने को लेकर कार्यकर्ताओं में यह संकेत देने की कोशिश है कि वह झारखंड की राजनीति में ही रहेंगे। फरवरी में राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना है। चर्चा है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी सकती है, वहीं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

आईईडी की चपेट में आई लकड़ी चुनने गई मासूम बच्ची, विस्फोट में पेट से बाहर आ गई आंत

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रघुवर दास का इस्तीफा झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले ही होना था, लेकिन आलाकमान ने तय किया था कि चुनाव के दौरान राजनीति में उनकी इंट्री से नेतृत्व को लेकर कई कयास लगाए जा सकते थे। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव परिणामों के बाद यह फैसला कर लिया था कि रघुवर दास को झारखंड की राजनीति में फिर से लाया जाएगा।

बीते विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोटरों द्वारा नकारे जाने के बाद भाजपा फिर सोशल इंजीनियरिंग में जुटी है। रघुवर राज्य के सबसे बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। उनके भाजपा में आने के बाद पार्टी को नया दमखम मिलेगा। पार्टी दलित वोट बैंक को भी साधने की कोशिश में जुटी है।

धौनी बन गए सैंटा क्लॉस, बेटी के लिए माही ने बदल लिया रूप, देखिये तस्वीरें

See also  बिहार में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now