वॉट्सएप पर होती थी गर्लफ्रेंड की अदला-बदली, स्विंगर्स रैकेट प्राइवेट फोटो से करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2024

वॉट्सएप पर होती थी गर्लफ्रेंड की अदला-बदली, स्विंगर्स रैकेट प्राइवेट फोटो से करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया खुलासा

डेस्क: गर्लफ्रेंड स्वैपिंग यानि गर्लफ्रेंड अदला-बदली का सनसनीखेज मामला बेंगलुरू में सामने आया है। पुलिस ने महिला पार्टनर स्वैप क्लब रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये अश्लील फोटो और बेहद निजी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर महिला पार्टनर बदलने का दवाब डालते थे।

रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली-गलौच करने और बदसलूकी का आरोप
बेंगलुरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने हरिश और हेमंत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जो निजी पार्टियों की आड़ में स्विंगर्स नामक अवैध गर्लफ्रेंड स्वैपिंग का रैकेट चलाता था। यह रैकेट तक सामने आया जब एक महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जबदस्ती और ब्लैकमेल की चौकाने वाली बात बताई। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन गंदे खेल में शामिल किया गया, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे निजी तस्वीरों के साथ धमकाया। मामले की जांच कर रही पुलिस को बाद में पीड़ितों को डराने और उनका शोषण करने के लिए दोनों द्वारा इस्तेमाल की गई स्पष्ट तस्वीरों और वीडियो का एक बड़ा भंडार मिला।

See also  भाई के नामांकन से पहले दाहू यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 1 हज़ार करोड़ की मनी लॉड्रिंग का है आरोपी है फ़रार

JSSC CGL परीक्षा का पेपर सेट करने वाली प्रोफेसर का पति था अभ्यर्थी, उसने पेपर सेट करने में की मदद, SIT जांच में बड़े खुलासे

फिलहाल इस मामले में हरिश और हेमंत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें आदतन अपराधी करार दिया है। दोनों पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी ऐसी पार्टियां कर कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुके हैं।

CCL के तत्कालीन GM और उनके बेटे समेत 22 को सजा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी देने का मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला एक आरोपी के साथ रिलेशन में थी। आरोपियों ने पहले पीड़िता का भरोसा जीता और फिर उसे दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में प्राइवेट पार्टियों का आयोजन करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करते थे। सीसीबी की जांच में महिलाओं की कई अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनका इस्तेमाल आरोपियों ने कथित तौर पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए किया था।

See also  पहलगाम के आतंकियों की हो गई पहचान ! जम्मू-कश्मीर सरकार ने लगाए पोस्टर, सूचना देने वालों को मिलेगा इतना इनाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now