अस्पताल के टॉयलेट में महिला डॉक्टर का गंदा वीडियो बना रहा था युवक, तभी बज गई फोन की घंटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2024

student-teacher-video

राजधानी दिल्ली में द्वारका जिले के एक सरकारी अस्पताल में महिला टॉयलेट की खिड़की से एक युवक द्वारा अपने मोबाइल फोन में महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

एक युवक जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में महिला टॉयलेट की खिड़की से अपने फोन में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना रहा था। उसकी इस हरकत का पता तब चला, जब वीडियो बनाने के दौरान अचानक आरोपी के मोबाइल फोन की घंटी बज गई और इसकी भनक अंदर मौजूद महिला डॉक्टर को लग गई।

उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

See also  सत्यपाल मलिक पर CBI ने दर्ज की चार्जशीट, तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व राज्यपाल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

गिरिडीह में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद टोल टैक्स वसूली करने वालों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मोबाइल फोन की जांच के लिए उन्हें एफएसएल भेज दिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जाफरपुर कलां थाना पुलिस को राव तुलाराम स्मारक अस्पताल से महिला टॉयलेट में वीडियो बनाने वाले को पकड़ने के बारे में पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आरोपी टॉयलेट बाहर खड़ा होकर एक खिड़की से हाथ अंदर डालकर मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था।

इसी दौरान उसके फोन की घंटी बज गई और शौचायल में मौजूद महिला ट्रेनी डॉक्टर को वीडियो बनाए जाने के बारे में पता चल गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका फोन जब्त कर लिया।

See also  दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही से दुष्कर्म, पहले फिल्म दिखाया और साथी ने ही लूटी आबरू; गर्भवती कर छोड़ा

चतरा के टंडवा से घूसखोर ASI गिरफ्तार, ACB की टीम ने संगीता मिंज को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now