धनबाद में अवैध खनन की कीमत: सेंद्रा जोरिया की धार मोड़ी गई, जोगता में भू-धंसान से फैली दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2026

धनबाद में अवैध खनन की कीमत: सेंद्रा जोरिया की धार मोड़ी गई, जोगता में भू-धंसान से फैली दहशत

धनबाद: जिले के जोगता थाना क्षेत्र के डेंजर जोन घोषित जोगता 11 नंबर इलाके में गुरुवार को जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन फट गई और कई स्थानों पर भू-धंसान हो गया। घटना बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत कनकनी कोलियरी इलाके की है। भू-धसान के बाद पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
WhatsApp Image 2026 06 05 at 3.58.34 PM
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कोयला खनन में संलिप्त लोगों ने कुछ दिन पहले सेंद्रा जोरिया (नाला) की प्राकृतिक धारा को काटकर बंद खदान की ओर मोड़ दिया था। इसके कारण लगातार पानी भूमिगत खदानों में प्रवेश करता रहा, जिससे अंदर की जमीन कमजोर हो गई और अंततः भू-धसान की घटना हुई।

 

See also  झारखंड में 24 घंटे का DSP, ज्वाइनिंग के साथ रिटायरमेंट, प्रमोशन के 7 महीने बाद मिली थी पोस्टिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now