- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पुराने ट्रकों को परमिट देने की मांग को लेकर एसोशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2024

लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन एवं झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को राजधानी रांची में परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के उप परिवहन आयुक्त सह सचिव दक्षिण छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार,राँची, हरिवंश पंडित जी से कार्यालय में मिला,इसके अलावा परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव संगीता लाल, परिवहन विभाग के उप सचिव मनोज कुमार को भी मांग पत्र सौंपते हुए यह मांग की गई की 15 वर्षों से पुराने व्यावसायिक वाहनों को आप लोगों के द्वारा नियम विरुद्ध परमिट नहीं दिया जा रहा है ,जिसके कारण हजारों ट्रक मालिकों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है एक ओर परमिट नहीं दिया जा रहा है और उन्ही वाहनों से आपके द्वारा रोड टैक्स वसूला जा रहा है एवं सभी कागजात के पैसे भी लिए जा रहे हैं ,दूसरी ओर परमिट नहीं दिया जा रहा है और उन्हें वाहनों को रोक कर फाइन भी वसूला जा रहा है क्या यह न्याय संगत है?

See also  लोहरदगा कांग्रेस में अंतरकलह आई सामने, सांसद-विधायक की चुप्पी सवालों के घेरे में, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा

यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका

5ac1751c 9606 4bbc a819 c3e819645449

लोहरदगा ,गुमला, लातेहार गरीब आदिवासी बहुल जिले हैं और यहां रोजगार के कोई साधन नहीं है ट्रक ही एक मात्र लोगों का व्यवसाय है, इसलिए आप नियमानुसार परमिट निर्गत करने की कृपा करें और एक ओर परमिट नहीं देकर दूसरी ओर आपके द्वारा कंपनी पर दबाव बनाया जा रहा है वैसे ट्रकों को लोडिंग नहीं दिया जाए ,जो कि सरासर गलत है, एसोसिएशन ने उच्च अधिकारियों को यह भी कहा कि शीघ्र निराकरण नहीं होने की स्थिति में एसोसिएशन परमिट ऑफिस के बाहर आंदोलन भी करेगी और न्यायालय के शरण मे भी जाएगी ! प्रतिनिधि मंडल में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह उपाध्यक्ष अभय सिंह झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक आँनर एसोसिएशन के सचिव मुद्रिका यादव पंकज सिंह नीरज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now