रांची में अब स्कूल के छात्र के साथ गंदी हरकत, ड्राइवर के खिलाफ शिकायत, पुलिस पर स्कूल प्रबंधन को बचाने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2024

रांची में अब स्कूल के छात्र के साथ गंदी हरकत, ड्राइवर के खिलाफ शिकायत, पुलिस पर स्कूल प्रबंधन को बचाने का आरोप

रांची: राजधानी में यौन उत्पीड़न और छेड़खानी का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में चार साल के मासूम बच्चे के साथ कैब के ड्राइवर द्वारा गलत काम करने का आरोप लगा है। इस मामले में बीआईटी मेसरा टीओपी में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उषा मार्टिन माइनिंग घोटाला में तत्कालीन खनन निदेशक इंद्रदेव पासवान ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर
नर्सरी क्लास से पढ़ रहे छात्र की मां ने बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में आने वाले स्पेक्ट्रम ग्लोबल स्कूल के कैब ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्र की मांग ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रिंसपल को इस मामले की शिकायत की गई थी लेकिन उन्होने न तो किसी तरह का सहयोग किया और न ही कार्रवाई ही की। स्कूल की तरफ से मामले की गंभीरता को नहीं समझने के बाद दो दिनों तक थाने का चक्कर लगाया। इस दौरान कई बार पुलिस ने बच्चे का बयान लिया। काफी मशक्त के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी को भी इसमें शामिल नहीं किया गया, जबकि हम बच्चे को स्कूल उनपर भरोसा करके ही भेजते है। स्कूल की ओर से वैन चलाया जा रहा था जिसपर हम अपने बच्चे को स्कूल भेजते थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को बचाने की कोशिश की है।

See also  धनबाद में BCCL के वाशरी में बड़ा हादसा,100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट धराशायी,फंसे मजदूर को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now