पाकुड़ में फाइनेंस के कर्मी पर फायरिंग, फील्ड स्टाफ घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2026

पाकुड़ में फाइनेंस के कर्मी पर फायरिंग, फील्ड स्टाफ घायल

पाकुड़ः नगर थाना क्षेत्र के एक निजी फाइनेंस कंपनी (यूनिटी स्मॉल फाइनेंस) के कार्यालय के बाहर एक पड़ोसी युवक और कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में कंपनी के मैनेजर बाल-बाल बच गए, जबकि एक फील्ड स्टाफ को गोली के बारूद के छिटे लगने से चोट आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विवाद के बाद चली गोली
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7.30 से 8.00 बजे के बीच की है। फाइनेंस कंपनी के कर्मी जब अपने काम की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला शिबू राउत नामक युवक वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उसके और कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

See also  सरकारी स्कूल बना सांपों का बसेरा, तीन दर्जन से ज्यादा जहरीले सांप निकाले गए, दहशत में छात्र और शिक्षक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now