- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सरेआम युवक ने की चार लड़कियों से छेड़छाड़, वारदात CCTV में कैद

chedchad

सूरत के उधना थाना क्षेत्र में सरेआम लड़कियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक गली में चलते हुए पहले मोपेड पर बैठी दो लड़कियों के पास पहुंचता है और उनसे छेड़खानी करता है। इसके बाद वह आगे बढ़ता है और सामने से पैदल आ रही दो लड़कियों के साथ भी शारीरिक छेड़खानी करता है। डरी हुई लड़कियां वहां से भागने की कोशिश करती हैं।

जौनपुर की निकिता सिंघानिया से शादी करने वाले अतुल सुभाष ने 23 पन्नों का खत लिख दी जान, जाने पूरा मामला

घटना की शिकायत उधना थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है। सूरत पुलिस के डीसीपी भगीरथ गढ़वी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी के राजू ने की मुलाकात, गठबंधन के बेहतर तालमेल और सरकार के कामकाज पर हुई चर्चा

डीसीपी गढ़वी ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित लड़कियों और उनके परिवारों से संपर्क किया है और उन्हें कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस घटना के बाद स्थानीय सोसायटी के प्रमुखों से भी संपर्क किया गया है।

पुलिस ने अन्य थानों की मदद से आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

खाना देते समय पिंजरे का दरवाजा बंद करना भूला संचालक, कैद से निकला बाघ; फिर जो हुआ…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now