- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Leopard in Ranchi: रांची की घनी आबादी वाले इलाके में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Leopard

Leopard in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के घनी आबादी में तेंदुआ दिखाई देने पर लोगों में दहशत फैल गई है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है। तेंदुआ रातू थान के कटहल मोड़ के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

दरअसल, कटहल मोड़ निवासी गुड्डू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए की हलचल वीडियो में कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ रोड के एक छोर से दूसरे छोर की ओर जा रहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। हालांकि, जहां से तेंदुआ गुजर रहा था, इसकी भनक उसके आसपास रहने वाले लोगों को नहीं लगी। गृह स्वामी ने जैसे ही अपने घर के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए को देखा, तत्काल इसकी सूचना रातू पुलिस को दी।

Viral Video: 30 सेकंड में सब खत्म, खाने की थाली से पहले ही आ गई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

See also  TAC की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने दिए संकेत, CNT/SPT की जमीन बिक्री में थानों की बाध्यता हो सकती है शिथिल, शराब बिक्री के लिए ग्राम सभा की लेनी होगी सहमति

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामनरायण सिंह कटहल मोड़ पहुंचे और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी। रातू पुलिस एवं वन विभाग के कर्मियों और अधिकारियों ने अपने स्तर से तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। कई लोगों ने तो इसे शेर बताया, तो किसी ने इसे बाघ कहा है।

तेंदुए को जिस जगह देखा गया है, वहां घनी आबादी है। रातू पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों ने सभी लोगों से कहा है कि वे बेहद सावधानी से रहें। सतर्कता बरतें। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे अंधेरे में घर से बाहर न निकलें। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी तेंदुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल रातू थाना या वन विभाग को दें।

जमीन कारोबारी और JLKM नेता नवीन आनंद चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत, जयराम महतो की पार्टी के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव

See also  रांची में कांच के गेट में फंसी दो साल की बच्ची की गर्दन, मां के साथ बैंक जाने पर आफत में पड़ी जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now